Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर डेढ़ साल नाबालिग का शारीरिक शोषण

नानकमत्ता। युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग का डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने परिवार या किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है,

उधम सिंह नगर नानकमत्ता: थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने उनकी पुत्री को परिवार या किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी करन सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *