खटीमा केआईटीएम डिग्री कॉलेज का VIRA International कनाडा की प्रतिष्ठित प्लेसमेंट संस्था के साथ डिजिटल माध्यम से MOU समझौता हुआ।
खटीमा केआईटीएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने आज वीरा इंटरनेशनल कनाडा के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जिससे अब होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों का अमेरिका, न्यूजीलैंड, फ्रांस जाना आसान हो जाएगा। वीरा इंटरनेशनल एक विदेश मंत्रालय में रजिस्टर्ड एक ऐसा संगठन है जो भरोसे का प्रतीक है। यह खासतौर पर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम करता है। वीरा इंटरनेशनल हर साल 1,000 से अधिक बच्चे अमेरिका के जे1 वीजा से और हजारों बच्चे अन्य विदेशों में भेजने का कार्य करता रहा है।
उत्तराखंड में KITM ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन खटीमा पहला संस्थान बना है जिससे वीरा इंटरनेशनल का प्लेसमेंट के लिए अनुबंध हुआ है। समझौते के अवसर पर वीरा इंटरनेशनल से डायरेक्टर नाज़िया चौधरी ने कहा KITM उत्तराखंड का पहला कॉलेज है, जहां हम इस तरह की साझेदारी कर रहे हैं। इस तरह के कॉलेज से जुड़ने के लिए हमारी चयन प्रक्रिया काफी कड़ी होती है, जिसमें प्रमाणिकता और कानूनी संबद्धता की जांच की जाती है। KITM इन सभी मानकों को पूरा करता है, जिससे यह हमारे लिए एक आदर्श भागीदार बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि KITM पहले से ही विदेशी प्लेसमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है, जिससे उसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है।
MOU साइन होने के बाद, KITM ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस समझौते के माध्यम से KITM में होटल मैनेजमेंट में डिग्री एवं डिप्लोमा करने वाले छात्रों को अब अमेरिका, यू .के, न्यूज़ीलैंड और फ्रांस जैसे विभिन्न देशों में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। यह हमारे कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमारे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में नई राहें खोलेगा।”
इस साझेदारी से KITM के छात्रों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सीधे अंतरराष्ट्रीय देशों में प्लेसमेंट मिलेगी। यह सहयोग KITM की उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और छात्रों को वैश्विक करियर के अवसर प्रदान करने के लक्ष्य को और मजबूत करता है।