गेहूं खरीदः खटीमा के 35 केंद्रों में से 34 अब भी खाली, खाद्य विभाग के सेंटर पर हुई पहली तौल
मंडी में 25 और गांवों में 10 केंद्र, पर खरीद सिर्फ एक सेंटर पर; छठे दिन टूटा सन्नाटा
उधम सिंह नगर: खटीमा में गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हुए छः दिन बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर अभी भी सुस्ती छाई हुई है। शुक्रवार को छठे दिन जाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंडी परिसर स्थित अपने केंद्र पर लगभग 100 क्विंटल गेहूं खरीद कर इस सीजन का खाता खोला, हालांकि अन्य 34 केंद्रों पर अभी भी पहले की तरह किसानो का इंतजार बना हुआ है। मंडी परिसर में वर्तमान में खाद्य विभाग, सहकारिता, एनसीसीएफ (NCCF) और पीसीयू (PCU) के कुल 25 सेंटर संचालित हैं।
इसके अलावा, किसानों की सुविधा के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी 10 केंद्र खोले गए हैं। इन ग्रामीण केंद्रों में मुख्य रूप से शामिल हैं: बानूसा, गांगी, नदन्ना, सरपुड़ा, खेलड़िया, चंदेली, छिनकी, कुमराहा, नौगवांठग्गू और बग्गा54, एडीओ (सहकारिता) ललित राणा ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा संचालित केंद्रों पर अभी तक गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। और एक दाना भी नहीं तौला गया है। वहीं, एस.एम.आई. के.सी. आर्य ने पुष्टि करी, खाद्य विभाग के केंद्र पर लगभग 100 क्विंटल गेहूं की तौल के साथ खरीद की शुरुआत कर दी गई है।
वही अन्य क्रय केंद्रों पर भी तैयारियां पूरी हैं, जैसे-जैसे किसान आएंगे, खरीद में तेजी आएगी वही जानकारों का मानना है, कि गेहूं की फसल की कटाई में देरी और नमी की मात्रा अधिक होने के कारण किसान अभी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में फसल की कटाई में तेजी आने के साथ ही सभी 35 केंद्रों पर रौनक लौटने की उम्मीद है।
