उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री बनने पर रणजीत सिंह नामधारी का भव्य स्वागत
खटीमा झनकट। उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री नियुक्त होने पर रणजीत सिंह नामधारी एवं उनके पिताजी साधू सिंह नामधारी का झनकट स्थित तराई राइस मिल में किसान नेताओ तथा किसानो ने सरोपा पहनकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया, क्षेत्रवासियों ने नामधारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि रणजीत सिंह नामधारी हमेशा क्षेत्र के विकास, जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, और नई जिम्मेदारी में भी वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

स्वागत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह गोल्डी, कुलतार सिंह नामधारी, बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, बंटी सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रणजीत सिंह नामधारी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
