भारत ने पड़ोसी देश नेपाल को सहायता भेजी, दवाइयों और राशन समेत जरूरी वस्तुएं शामिल।।
नई दिल्ली। भारत पड़ोसी देश नेपाल के उत्तरी जिलों में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद भारतीय वायु सेना के विमानों से राहत सामग्री भेज रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) पहल के तहत दवाइयों और राशन समेत जरूरी वस्तुएं शामिल हैं।
नेपाल को दवाइयों और राशन समेत आपातकालीन सहायता की खेप भेजी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए सपन आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचावकर्मियों को भी नेपाल भेजने की योजना बना रही है। तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब लगभग 750 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं।
खबर सोर्स – मीडिया प्लेटफार्म