भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से 384 पर्यटक लापता, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अपडेट

भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से 384 पर्यटक लापता, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अपडेट

काठमांडू, 26 अगस्त 2026 नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आई अचानक फ्लैश फ्लड के बाद नेपाल पर्यटन बोर्ड ने Situation Update-2 जारी किया है।

पर्यटन बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटकों की स्थिति का पता लगा रहे हैं। ट्रैवल कंपनियों से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कुल 384 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं।

एजेंसी-वार लापता पर्यटकों का विवरण:

– Samrat Tours & Travels: 71 में से 59 भारतीय, 12 नेपाली
– Leaf Holiday: 55 में से 46 भारतीय, 9 नेपाली
– Himalayan Glacier: 52 में से 37 NRI, 15 नेपाली
– Trekkers Society: 92 में से 77 विदेशी – राष्ट्रीयता की पुष्टि बाकी
– Fishtail Tours & Travels: 27 में से 20 विदेशी – 3 USA, 17 मलेशिया
– Alpine Eco Trek: 20 में से 16 विदेशी – 12 UK, 4 दक्षिण अफ्रीका
– Kailash Journey, Kathmandu Holiday सहित अन्य कंपनियों के भी कई पर्यटक लापता हैं।

बोर्ड ने बताया कि यह प्रारंभिक आंकड़ा है और ट्रैवल एजेंसियों, गाइड, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।

*आपात सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी*

पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों और परिजनों के लिए आपात नंबर जारी किए हैं –

–  टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर: 1234
–  हॉटलाइन नंबर: 1144
–  टूरिस्ट पुलिस: 9851289445

बोर्ड ने अपील की है कि सभी पर्यटक शांत रहें, आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें और अपने नजदीकी पुलिस, प्रशासन या अपनी ट्रैवल एजेंसी को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *