उधम सिंह नगर खटीमा: ग्राम दहा ढाकी में देर रात गुलदार और पालतू कुत्ते के बीच भिड़ंत हो गई। बीच बचाव के दौरान कुत्ता मालिक मामूली रूप से घायल हो गया। गुलदार कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बृहस्पतिवार रात 9: बजे ग्राम दहा ढाकी निवासी कश्मीर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह 65 वर्ष घर के आगे पालतू कुत्ता बैठा हुआ था।अचानक उसे पर गुलदार ने हमला कर दिया।और दोनों के बीच भिड़ंत हो गई, दोनों की दहाड़ने की आवाज सुनकर फार्म स्वामी जब बहार निकल कर आया तो उसके होश उड़ गए। और हाथ में लाठी लेकर बीच बचाव करने लगा।
करीब 15 मिनट चले घटनाक्रम में गुलदार कुत्ते को खींचकर ले जाने लगा।बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल गुलदार कुत्ते को छोड़कर भाग गया।इस दौरान कुत्ता और बुजुर्ग कश्मीर सिंह घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र भाजपा नेता कारज गिल ने घटना की सूचना खटीमा वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर बनी रहे।वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट सुंदर सिंह दीपक कश्यप जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।