वार्ड नंबर 9 में दो सड़कों का लोकार्पण, पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
नगर पालिका परिषद खटीमा द्वारा वार्ड नंबर 9 में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने किया। इनमें पहली सड़क जमील अहमद के घर से प्राथमिक विद्यालय तक और दूसरी सड़क नूरी मस्जिद से डॉ. इकरार के घर तक बनाई गई है। निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर सभासद मोहम्मद शरीफ, रसीद, आरिफ कारपेंटर, अजीम, जलाल अहमद, हसन, समीर, रियाज अहमद, फैजल, चुम्मन खान, सानिब सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष जोशी ने कहा कि पालिका सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करा रही है। सड़क, सफाई और बिजली व्यवस्था के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहयोग से ही विकसित खटीमा का निर्माण संभव है।