अवैध लकड़ी कटान की शिकायत पर वन विभाग का छापा,खुले प्लॉटों में लकड़ी रखने पर चेतावनी

पीलीभीत/पूरनपुर। क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान की शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर जांच-पड़ताल की। नकासे वाली गोटियां और शेरपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर प्लॉटों में रखी लकड़ियों का निरीक्षण किया गया। वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान संबंधित ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे।

माँ गोमती के उद्गम स्थल माधौटांडा में गूंजा शौर्य का जयघोष,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य शस्त्र पूजन

एसडीओ रमेश चंद्र, रेंजर सौभरनलाल और वन दरोगा सिद्धार्थ ने टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लकड़ियों की जांच की। अधिकारियों ने कटान से संबंधित परमिट और अन्य अभिलेखों के आधार पर स्थिति का जायजा लिया।रेंजर सौभरनलाल के अनुसार, जांच में मिली लकड़ी परमिट के तहत काटी गई बताई गई है।

दुर्गा पूजा मेले में पुलिसकर्मियों सहित पूजा कमेटी के सभी सदस्य हुए सम्मानित,बैज लगाकर बढ़ाया मान

वहीं, एसडीओ ने लकड़ी कारोबारियों को निर्देश दिए कि वे लकड़ी खुले प्लॉटों में रखने के बजाय सीधे पंजीकृत डिपो में पहुंचाएं।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में खुले प्लॉटों में इस तरह लकड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी कारोबारियों के बीच दिनभर चर्चा होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *