बंदर भोज में सूरजनाथ गौतम के निधन से पसरा मातम,बैंड-बाजे के साथ दी गई अंतिम विदाई

कलीनगर/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर के इंडो-नेपाल सीमा स्थित ग्राम पंचायत सुंदरनगर के गांव बंदर भोज में सूरजनाथ गौतम पुत्र वीरभद्र गौतम के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे सूरजनाथ गौतम का गुरुवार रात करीब 11 बजे निधन हो गया।

माँ गोमती के उद्गम स्थल माधौटांडा में गूंजा शौर्य का जयघोष,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य शस्त्र पूजन

उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया जानकारी के अनुसार, सूरजनाथ गौतम काफी समय से बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में चल रहा था। परिजनों को उनके स्वस्थ होने की उम्मीद थी, लेकिन गुरुवार रात उनके निधन की दुखद खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।सूरजनाथ गौतम अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में उनकी अच्छी छवि थी और वह लोगों के बीच परिचित थे। उनके निधन से ग्रामीणों और परिचितों में भी शोक व्याप्त है।

दुर्गा पूजा मेले में पुलिसकर्मियों सहित पूजा कमेटी के सभी सदस्य हुए सम्मानित,बैज लगाकर बढ़ाया मान

बैंड-बाजे के साथ दी गई अंतिम विदाई सूरजनाथ गौतम के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें बैंड-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देते समय परिवार और गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। सूरजनाथ गौतम के निधन से परिवार ने अपना प्रिय सदस्य खो दिया, वहीं गांव में भी उनकी कमी महसूस की जा रही है।लंबे समय तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद सूरजनाथ गौतम का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से बंदर भोज गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *