स्वर्गीय जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में खटीमा के सार्थक कोली का चयन

स्वर्गीय जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में खटीमा के सार्थक कोली का चयन

नगर के युवा सार्थक कोली ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कोली के पुत्र सार्थक कोली का चयन स्वर्गीय जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ में एमबीबीएस के लिए हुआ है।

सार्थक ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा सर्राफ पब्लिक स्कूल, खटीमा से प्राप्त की है। यह सफलता उन्हें अपने दूसरे प्रयास में मिली है। NEET परीक्षा में सफलता के बाद मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर परिवार में हर्ष का माहौल है।

सार्थक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता रंजना कोली और अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है।

वहीं सार्थक के पिता वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कोली ने इस अवसर पर राज्य में मेडिकल सीटों में लगातार हो रही वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए क्षेत्रीय विधायक मयूख महर और सांसद अजय टम्टा के प्रयास सराहनीय रहे हैं, जिससे सीमांत क्षेत्र के बच्चों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

सार्थक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, कांग्रेस नेता अरविंद कुमार, भाजपा नेता भवानी भंडारी, नंदन सिंह खड़ायत सहित कई गणमान्य लोगों ने सार्थक को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी सार्थक को बधाई दी। यशपाल आर्य कोली परिवार के संबंधी हैं। उनकी बधाई पर सार्थक के दादा नरपतिराम आर्य ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *