वार्ड-12 में विकास को नई गति, बंधन बैंक से वीरेंद्र रौतेला के आवास तक सड़क का लोकार्पण

वार्ड-12 में विकास को नई गति, बंधन बैंक से वीरेंद्र रौतेला के आवास तक सड़क का लोकार्पण

नगर पालिका परिषद खटीमा द्वारा वार्ड नंबर-12 में विकास कार्यों को नई गति मिली है। बंधन बैंक से श्री वीरेंद्र रौतेला के आवास तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास के संकल्प के साथ पालिका द्वारा सभी वार्डों में आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो, जिससे नगरवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। आगामी विकास योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही खटीमा को और अधिक सुविधायुक्त एवं विकसित नगर बनाया जा सकेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद लक्ष्मण सिंह भंडारी, केदार दत्त भट्ट, शांति देवी, नवीन जोशी, कृपाल बिष्ट, नारायण बिष्ट, बलवंत ज्याला, अशोक सक्सेना, प्रवीण कुमार, हरीश चंद्र, भव्या देवी, दिलीप चंद्र, मोहन सिंह, विकास अरोड़ा, प्रेम बल्लभ जोशी, प्रकाश गड़कोटी, सोहन सिंह, ललित भट्ट, केशव मथेला, घनश्याम जोशी, राम दत्त सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *