डीएम की अध्यक्षता में हुई तराई बीज विकास निगम की बैठक, मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश
रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग से दोनों संस्थाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाएं दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण से कार्य करें, ताकि दोनों संस्थाएं लाभान्वित हो सकें।जिलाधिकारी ने टीडीसी के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी के नवीन भवन (कार्यालय) निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाए।
उन्होंने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कक्ष तथा अन्य सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जी.सी. तिवारी, नकुल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।