भाजपा ने चारों विधानसभाओं में शुरू किया मतदाता जोड़ो अभियान

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने और पात्र मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की रणनीति बनाई गई।पीलीभीत सदर विधानसभा में प्रभारी रविन्द्र सिंह राठौर, बरखेड़ा में महेश योगी, बीसलपुर में राजकुमार बाजपेयी तथा पूरनपुर में पवन सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठकों का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि नई मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिला महामंत्री महादेव गाईन को संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।विधानसभा प्रभारियों ने कहा कि अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाकर युवाओं और महिलाओं सहित सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाए जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कराने पर भी जोर दिया जाएगा।बैठकों में स्थानीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *