Udham Singh Nagar: खटीमा के ग्राम हल्दी में दो युवकों की पानी में डूबने से हुई मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार से वार्ता कर शोक व्यक्त किया।

खटीमा के ग्राम हल्दी में दो युवकों की पानी में डूबने से हुई मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार से वार्ता कर शोक व्यक्त किया।

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, इसी के चलते ग्राम सभा हल्दी में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, वही दोनों मृतकों के शब्द को स्थानी ग्रामीणों की मदद तथा गोताखोरों द्वारा निकाल लिया गया।

Uttrpardesh: पीलीभीत वन विभाग ने कटरूआ बेचते दो को पकड़ा,

इस दौरान तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, वहीं इसकी जानकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर शोक व्यक्त किया, और हर संभव मदद का आश्वासन दिया, इस दौरान मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय मौर्या नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्या पूर्व प्रधान चंद्रपाल, ग्राम प्रधान पति गुरप्रीत सिंह खिंडा, आदि मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *