Udham Singh Nagar: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने आपदा पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बाढ़ आपदा में मृतक दोनो युवको के परिजनों को सौपे चार – चार लाख रुपए की सहायता राशी के चेक।
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तीन दिन हुई भारी वर्षा के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव हो गया था, उस दौरान खटीमा के ग्राम सभा हल्दी में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, वही दोनों युवकों के शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद तथा प्रशासन के संयोग से बरामद कर लिया गया था,
Uttrpardesh: पीलीभीत वन विभाग ने कटरूआ बेचते दो को पकड़ा,
उस दौरान प्रिंस पुत्र श्री राम कृपाल निवासी हल्दी सनी पुत्र श्री धर्मेंद्र निवासी ग्राम हल्दी की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी, जिस पर आज 9 जुलाई दिन मंगलवार को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने दोनों मृतकों के पीड़ित परिवारों से घर पहुचकर मुलाकात की, और सहायता राशि प्रति परिवार ₹400000 के चेक वितरण किए गए, इस दौरान खटीमा तहसील प्रशासन भी मौके पर उपस्थित रहा,
वहीं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने हर संभव मदद का आश्वासन पीड़ित परिवारों को दिया है, इस दौरान हल्दी ग्राम प्रधान पति गुरप्रीत सिंह खिंडा, रनजीत सिंह नामधारी ब्लॉक प्रमुख, बलराज सिंह उपाध्यक्ष कंचनपुरी सोसाइटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व प्रधान चंद्रपाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, सोमनाथ मौर्य मंडल अध्यक्ष नोसर, सहित तमाम भाजपा नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
