बाढ़ पीड़ितों तक कच्चे राशन की राहत सामग्री पहुचा रहा तहसील प्रशासन, इस दौरान ग्राम हल्दी सहित अन्य क्षेत्रो में बाढ़ पीड़ितों को कच्चे राशन की राहत सामग्री किट वितरण की गई।
उत्तरखंड जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में बाढ़ पीड़ितों को कच्चे राशन की राहत किट बांटी जा रही, आपको बतादे की उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी वर्षा के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश हुई है, जिससे बाढ़ आपदा और जल भराव के हालात सीमांत खटीमा नगर सहीत ग्रामीण इलाको में हो गए थे, वही इस दौरान जल आपदा के पीड़ितों को तहसील प्रशासन कर्मचारियों के द्वारा राहत किट बांटी जा रही है,
वहीं इसी दौरान खटीमा तहसील हिमांशु जोशी के द्वारा विभिन्न ग्राम सभा में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री गेट बाती गई, और साथ ही खटीमा पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी के द्वारा ग्राम हल्दी में बाढ़ पीड़ितों को कच्चे राशन की राहत किट वितरण की गई, इस दौरान क्रय विक्रय समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन पाल तथा हल्दी ग्राम सभा के प्रधान पति गुरप्रीत सिंह खिंडा और एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह सैनी के द्वारा कच्चे राशन सामाग्री की राहत कीट वितरण की गई।
व्हाई इस दौरान पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन कीटन वितरण की जा रही है जिनमें निम्न प्रकार की सामग्री आटा, चावल, नमक, खाद्य तेल, सब्जी मसाला, मोमबत्ती, माचिस, चाय पत्ती, दाल चना, दाल मलका, चीनी दूध पाउडर, पानी की बोतल, आदि सामग्री का वितरण किया गया, इस दौरान पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी, एडीओ पंचयात कृष्णपाल सिंह सैनी, ग्राम प्रधान पति हल्दी गुरप्रीत सिंह खिंडा, पूर्व उपाध्यक्ष कंचनपुरी सोसाइटी बलराज सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रपाल, भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक भारत सिंह, मंडल मंत्री निहाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
