किसानों के खेतों में लगे कूड़े के ढेर
नगर पालिका का कूड़ा फैला खेतों में, सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों ने अधिकारियो का किया घेराव
जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ के कारण ग्राम पहेनिया के पास नगर पालिका द्वारा एकत्रित किया गया गंदगी, कूड़ा तथा अस्पतालों के अवशेष किसानों के खेतों में फैलने की वजह से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई जिस संबंध में आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों और किसानों ने ग्राम पहेनिया के पास नगर पालिका द्वारा कूड़ा न डालने हेतु एसडीएम से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा तथा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने बताया कि खेतों में फैले कूड़े कचरे में अधिकांश मात्रा में अस्पतालों के अवशेष सिरिंज व कांच की बोतलें इत्यादि हैं, जिससे खतरा बना हुआ है, वहीं फैली गंदगी की वजह से उत्पन्न कीट, मक्खी व मच्छरों से ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारी फैलने की भी संभावना बनी हुई है।
Uttrpardesh: पीलीभीत वन विभाग ने कटरूआ बेचते दो को पकड़ा,
किसानों ने बताया कि ट्रचिंग ग्राउंड की कोई बाउंड्री वॉल ना होने से तथा कूड़ा निस्तारण की कोई मशीन न लगाने की वजह से बाढ़ के कारण गंदगी किसानों के खेतों में फैली है। वहीं किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि यदि नगर पालिका द्वारा कूड़ा डालने से नहीं रोका गया तो जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

