खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के 49 में जन्मदिन पर जहां पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वही मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह 7:00 बजे के लगभग सीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।मैराथन दौड़ का आयोजन देवभूमि धर्मशाला कंजाबाग रोड से टनकपुर रोड पर पारिन वेंकट हॉल तक आयोजित हुआ।
———– विज्ञापन ————
बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल नंदन खड़ायत,सतीश भट्ट, वरुण अग्रवाल हिमांशु बिष्ट,सतीश गोयल सहित वरिष्ट बीजेपी नेताओं ने हरी झंडी संयुक्त रूप से दिखा मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में टनकपुर चम्पावत निवासी सुमित प्रथम,बरेली उत्तर प्रदेश के मोहम्मद सलीम दूसरे नंबर पर तो टनकपुर चम्पावत के मुकेश सिंह तीसरे नंबर पर अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे।
जबकि महिला वर्ग में अंकिता बोहरा टनकपुर चंपावत प्रथम,डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा की नीतू चंद दूसरे तो उत्तर प्रदेश पीलीभीत की प्रियांशु राठौर तीसरे स्थान पर रेस जितने में कामयाब रही। वहीं भाजपा के द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के बारे में आयोजन समिति के सदस्य सतीश भट्ट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49 में जन्मदिन के अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।
———– विज्ञापन ————
पुरुष व महिला वर्ग के इस इवेंट में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 11हजार, 51सौ, 21सौ की नगद धनराशि सहित प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मैराथन दौड़ में 1000 से भी अधिक युवाओं ने प्रतिभा किया है।
इसके साथ ही प्रदेश में धामी सरकार के द्वारा नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद खटीमा क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को भी आयोजित समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वही सीएम धामी के जन्मदिन पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है, सभी ने मिलकर सीएम धामी के दीर्घायु की कामना की है।