Khatima: कच्ची आढतों पर किसानों के धान फसल की तोल का आज शुभारंभ हुआ।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में धान फसल की तोल आज से कच्ची आढ़तो के जरिए शुरू हुई, वही इस पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कलौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान की फसल तोल के लिए कच्ची आढतो पर धान फसल की तोल शुरू कर दी गई है,
आज 7 अक्टूबर को खटीमा में लगभग 8 किसानों की लगभग 9 ट्रॉली धान फसल की खरीद कच्ची आढत के माध्यम से की गई है। वही इस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह और भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों और व्यापारियों के बीच हुए समझौते तथा तय मानकों के अनुरूप कच्ची आढतो पर आज से धान फसल की तोल शुरू कर दी गई है,
किसानों और व्यापारियों के बीच समझौता कटौती को लेकर।
किसान यूनियन के पदाधिकारी ने नानकमत्ता और खटीमा के किसानों से अपील करी है, कि तय मानकों के हिसाब से ही धान की फसल लेकर किसान तोल हेतु कृषि मंडी में पहुंचे, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो सके, इस दौरान जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुरसेवक सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चंदूनी मनजिंदर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कलौनी, कृषि मंडी सचिव ललित मोहन पांडे, कृषि मंडी निरीक्षक ललित मोहन पांडे, राइस मिलर व्यापारी हरप्रीत सिंह, ईश्वर बंसल, पवन अरोरा, ललित मित्तल, श्याम सुंदर, किसान अवतार सिंह, बलराज सिंह, बलविंदर सिंह गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।