सिटी कॉन्वेंट स्कूल में दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ।
खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय तथा प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान द्वारा मां दुर्गा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात माता की झांकी निकाली गई।
विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने सभी 9 देवी मां के स्वरूपों के दर्शन कराएं, देवियों के रूपों को देख कर पूरे विद्यालय अलौकिक शक्तियों से परिपूर्ण था। छोटे छोटे बच्चों ने माता रानी के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य,भजन,तथा झांकी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी 9 माताओं के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर भोग लगाया।
विद्यालय संस्थापक श्री मोहन चंद्र उपाध्याय जी ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरे की शुभकामनाएं दी, विद्यालय प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य ने भी उपस्थित सभी लोगों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की, कार्यक्रम के अंत में असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाते हुए रावण दहन किया गया।
