खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर 14 बालिका वर्ग टीम का सीबीएसई कलस्टर 2024 की नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में चयन।

खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर 14 बालिका वर्ग टीम का सीबीएसई कलस्टर 2024 की नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में चयन।

करनाल, हरियाणा में चल रही सीबीएसई कलस्टर 2024 की नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर 14 बालिका वर्ग टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सिटी कॉन्वेंट की अंडर 14 बालिका वर्ग टीम अपने उत्कर्ष खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी टीम भवंस मुंशीराम स्कूल, कोच्चि, आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ तथा वाइस इंडियन एकेडमी, यूएई को हराकर क्वार्टर फाइनल में चयनित होकर अपने खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया।

इससे पूर्व भी हापुड़ में सितंबर माह में आयोजित सीबीएसई कलस्टर 2024 की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिटी कॉन्वेंट की टीम ने जे एम एस वर्ल्ड स्कूल को हराकर नेशनल में प्रवेश किया था जो वर्तमान में करनाल हरियाणा में चल रही है।

विद्यालय प्रबंधक ने इस उपलब्धि पर बच्चों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चें इसी तरह विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुके है, विद्यालय प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *