नानकमत्ता मेला परिसर में इस बार सड़क के फुटपाथ पर नहीं लगेगी मेले की दुकानें।
नानकमत्ता साहिब में आगामी आयोजित होने वाले दीपावली मेले आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं वाहनों, की पार्किंग, बाहरी शहरों व राज्यों से आने वाले मेला दुकानदारों के सत्यापन व मेला परिसर में लगने वाली दुकानों का सड़क व फुटपाथ पर दुकानों के लगने को लेकर चर्चा की गई।
मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने नानकमत्ता साहिब में लगने वाले दीपावली मेले में सुरक्षा व्यवस्था सहित कई बिंदुओं पर व्यापारियों व गुरुद्वारा कमेटी के लोगों संग बैठक की। सीओ विमल रावत ने कहा कि मेले में इस बार सड़क के फुटपाथ पर दुकाने नहीं लगेगी, मेला सड़क व फुटपाथ मार्ग पूरी तरह से खाली रखा जाएगा, ताकि मेला परिसर में यदि कुछ घटित होता है तो
राहत पुलिस व दमकल वाहन आसानी से मेला परिसर में जा सके। उन्होंने बैठक में मौके पर मौजूद मेला दुकान ठेकेदार से कहा कि किसी भी दुकानदार को सड़क के फुटपाथ पर दुकान न लगाने दी जाए। फुटपाथ पर दुकान लगी मिलने पर पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी, इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा बाहरी शहर व राज्यों से आने वाले दुकानों के दुकानदारों का सत्यापन करना अनिवार्य हैं, ना होने पर दुकानदार पर दस हजार का चालान ान की कार्रवाई की जाएगी। मेले में भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस, पीएसी एवं महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही मेला परिसर में पूर्व की तरह मेला कोतवाली अस्थाई रूप से बनाई जाएगी, यहां से मेला परिसर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों के जरिए मेले की गतिविधियों व अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी, वहीं मेला परिसर के बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद
रहेगी। सीओ विमल रावत ने कहा कि मेला परिसर में वाहनों की पार्किंग करने वाले ठेकेदार ही वाहनों की सुरक्षा करेंगे, पार्किंग से वाहन चोरी की घटना होने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इधर बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आए सुखवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि दीपावली मेले में शराब की बिक्री पर रोक व नजर रखी जाए। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने कहा कि आगामी होने वाले दीपावली मेले को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराया जाए इसके लिए सभी का सहयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मेले में अस्थाई रूप से मेला कोतवाली का इंचार्ज उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को बनाया गया या है। बैठक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम पूर्व उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, दारा सिंह, दिनेश गोयल, रन्जीत सिंह वल, पूर्व सभासद सुखलाल सिंह, ओमप्रकाश, चौरसिया, केशवर प्रसाद चौरसिया, सुरन्जन राय, जितेंद्र सिंह राना, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।
ख़बर का स्रोत सोशल मीडिया।
