खटीमा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ जिसका पत्रकारों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी मंच पर दी।
रविवार की देर शाम कृदय फार्म के विशाल सभागार में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में प्रेस क्लब से जुड़े साथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस शानदार नाइट का शुभारंभ विधिवत रूप से क्लब अध्यक्ष जितेंद्र पारूथी, महामंत्री असद जावेद एवं स्वतंत्र प्रकाश आजाद एवं कोषाध्यक्ष करन सतवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इसके बाद रोनित डांस एकेडमी के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश-विदेश में अपनी गायकी के दम पर धूम मचाने वाले शैरी सिंगर ने इस दौरान अपनी गजलों और गीतों के माध्यम से ऐसा समा बांधा कि श्रोतागण थिरकने पर मजबूर हो गए। इस दौरान प्रेस क्लब से जुड़े साथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष जितेंद्र पारुथी ने और संचालन दीपक फुलेरा ने किया। अध्यक्ष जितेंद्र पारुथी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निर्भीक एवं निष्पक्ष रहकर कलम साधना करते हुए समाज, नगर एवं राष्ट्र की सेवा करना ही मीडिया से जुड़े साथियों का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
महामंत्री असद जावेद एवं स्वतंत्र प्रकाश आजाद ने सभी को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। अतिथि दीर्घा में शामिल क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी गुरपाल सिंह खिंडा, रंजन अग्रवाल,रोनित कुमार और स्वाति ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना की । इस मौके पर संरक्षक प्रवीण कोहली, हीरा राजपूत, विनीत राणा, नवीन जोशी, दीपक फुलेरा, गोरखनाथ, मुस्तकीम मलिक, आसिफ अली, सुनील सैनी, शंकर पलियाल, मुस्तकीम अंसारी ,इश्तियाक अहमद, अंसारी और गगन सिंह आदि रहे।
