झंनकट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा 8 स्वयं सहायता को कुल 48 लाख रुपए की ऋण धनराशि के चैक वितरण किए गए।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के झनकट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार करने हेतु तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऋण धनराशि वितरण की गई,
इस दौरान झंनकट उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमोल वासे तथा सहायक प्रबंधक स्वाति दुआ ने द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 8 स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाओं को कल 48 लाख रुपए की ऋण धनराशि के चैक वितरण किए गए हैं,
प्रत्येक महिला को 60000 रुपए ऋण धनराशि वितरण की गई। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपने व्यवसाय को उन्नत करने के उद्देश्य से बैंक के द्वारा ऋण धनराशि महिलाओं को वितरण की गई है। इस दौरान बैंक कर्मचारी पीयूष उपाध्याय भी उपस्थित रहे।