खटीमा से भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी को पंजाबी महासभा ने पूर्ण समर्थन दिया।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में पंजाबी महासभा के द्वारा बैठक का आयोजन कर भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश चंद्र जोशी को समर्थन दिया, इस दौरान इस दौरान पूर्व उत्तराखंड किसान आयोग उपाध्यक्ष राज्य सरदार राजपाल सिंह तथा खटीमा ब्लॉक प्रमुख मौजूदा प्रशासक रणजीत सिंह नामधारी भी इस दौरान प्रत्याशी रमेश चंद जोशी के साथ मौजूद रहे,
और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने वाली 23 जनवरी को वोट डालने की अपील करी। इस दौरान बैठक में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री हरीश बत्रा, मनोज वाधवा, खटीमा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, सरदार राजपाल सिंह पूर्व किसान आयोग उपाध्यक्ष, गुरवंत सिंह सोनी डायरेक्टर नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, देवेंद्र जुनेजा, राजेश राणा आदि मौजूद रहे।
