सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश चंद जोशी के पक्ष में आयोजित रोडशो में प्रतिभा किया।
Udham singh nagar: खटीमा पहुंचकर नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रमेश चन्द्र जोशी के पक्ष में आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुआ।
रोड शो के दौरान देवतुल्य जनता से मिला असीम प्रेम, स्नेह और अभूतपूर्व समर्थन भाजपा की प्रचण्ड विजय को परिलक्षित कर रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी तथा खटीमा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश चंद्र जोशी ने रोड शो में हजारों की संख्या में आई जनता का हृदयतल से कोटि-कोटि आभार व्यक्ति किया। वही इस भव्य रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद जोशी की जीत भारी मतों से तय मानी जा रही है।