खटीमा में तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में भी गणतंत्र दिवस की पूरी धूम देखी गई, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तमाम सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ, इस दौरान खटीमा तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, शिक्षा विभाग, कोतवाली परिसर, खंड विकास कार्यालय तथा कृषि मंडी समिति सहित कई अन्य कार्यालय में भी ध्वजारोहण हुआ, ध्वजारोहण के उपरांत सभी जगह मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किए गए, इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व को भी जाना गया और अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जगह-जगह कार्यक्रमों में चर्चा हुई,