विकासखंड अधिकारी नवीन उपाध्याय के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
खटीमा विकासखंड अधिकारी के पद पर तैनात श्री नवीन चंद उपाध्याय के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान ब्लॉक प्रशासक रंजीत सिंह नामधारी खटीमा खंड विकास कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय के सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया, तथा इस दौरान मिष्ठान वितरण कर बधाई दी गई। आपको बता दे की नवीन चंद्र उपाध्याय की सेवा 8 मार्च 1985 को प्रारंभ हुई थी और आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत हुए।
