खटीमा मझोला मोटर मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने फीता काटकर विधि विधान से कार्य का शुभारंभ किया।
खटीमा से मझोला जाने वाले लगभग 13 किलोमीटर मोटर मार्ग का मरम्मत कार्य का शुभारंभ नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के द्वारा पूजा अर्चना कर विधि विधान से फीता काट कर शुभारंभ किया, इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया, वहीं सड़क का मरम्मत कार्य 1 करोड़ 28 लाख की धनराशि से हो रहा है, खटीमा से लेकर मझोला मोटर मार्ग लगभग 13 किलोमीटर में मरम्मत कर किया जा रहा है, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह मुमकिन हो पाया है कि जर्जर हाल सड़क का आज मरम्मत कार्य शुरू किया गया है,
भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व्यक्त किया, खटीमा से लेकर मझोला मोटर मार्ग बनने के बाद खटीमा ब्लॉक व तहसील तक आने वाले ग्रामीण क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत हो जाएगी। अच्छी सड़क होने के बाद आवागमन में समय की भी बचत होगी, दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, संसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, प्रियांशु बंसल, प्रवेश मौर्या, सभासद विश्वनाथ यादव, गोकुल ओली छत्र संघ उपाध्यक्ष, महामंत्री अर्पित कॉलोनी, अजय अग्रवाल, जतिन ग्रोवर, हरीश बत्रा, किशन बिष्ट, नीरज रस्तोगी, रविंद्र रैना, अनीता ज्याला, रविंद्र राणा, हरजीत सिंह, रमेश अग्रवाल, मेहताब राजा, रोहित वर्मा, आदि उपस्थित रहे