खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कूड़ा उठाने वाली कैप्सूल मशीन का उद्घाटन किया।
खटीमा नगर पालिका में अध्यक्ष रमेश चंद जोशी मैं पांचवें वित्त आयोग से प्राप्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत दो गाड़ियों तथा खंभों पर लाइट बल्ब लगाने वाली गाड़ी स्काई लिफ्ट मशीन एवं कूड़ा उठाने वाले कैप्सूल मशीन का उद्घाटन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने 80 लाख की लागत से नगर पालिका को प्राप्त दोनों मशीनों का फीता काटकर तथा विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया, वहीं इन उपकरणों के नगर पालिका में जुड़ने से विद्युत खंभों पर लाइट लगाने तथा कूड़ा उठाने में सहूलियत होगी, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला मंत्री भुवन जोशी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, राहुल सक्सेना, कामिल खान, विश्वनाथ यादव, मुखरजीत सिंह राणा, कमल चौहान आदि उपस्थित रहे।