पूर्णागिरी धाम मे उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओ ने किए दर्शन,
रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट चंपावत (newslivehindi.com)
चंपावत: उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला शुरू हो चुका है, मेले का उद्घाटन 15 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ किया गया, वही कल से लेकर आज सुबह तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर चुके हैं।
पूर्णागिरी धाम मे लाइनो में खड़े दर्शन हेतु श्रद्धालु
तथा हजारों लोग अभी भी अपनी बारी का इंतजार लाइनों में कर रहे हैं, थाना काली मंदिर प्रभारी देवनाथ गोस्वामी अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की व्यवस्थाओ में जुटे हुए हैं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर भारी पुलिस बल जगह-जगह तैनात है।
वहीं मेले के पहले दिन लोग जाम की समस्या से जूझते हुए नजर आए किसी तरह पुलिस के द्वारा जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु किया गया, मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरे राज्यों से पहुंच रहे हैं, प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता तौर पर किए हैं, तो वही श्रद्धालुओं के द्वारा पार्किंग ठेकेदार पर तय किए गए पार्किंग शुल्क से अधिक शुल्क लेने की शिकायत प्रशासन से की गई है, तो वहीं नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना बनी हुई है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है, तो वहीं मां पूर्णागिरि के जयकारों से मां पूर्णागिरी की पहाड़ी गूंज रही है भक्त पूरी श्रद्धा से मां के जयकारे लगाते हुए दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।