792.89 रुपये प्रति एकड़ की प्रीमियम धनराशि का भुगतान कर करें 39644.53 रुपये का बीमा
कहा-कृषि निवेश केंद्रों में धान की प्रजातियां उपलब्ध
उधम सिंह नगर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि खरीफ मौसम वर्ष 2025 में उगाई जाने वाली धान की फसल के लिए कृषक एक मई के बाद धान की नर्सरी लगाने का कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा एक जून यानी के आज से धान रोपाई का कार्य भी बिना किसी प्रतिबंध के साथ कर सकते हैं।
शनिवार को मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि दैवीय व प्राकृतिक आपदा से होने वाली धान की फसल को क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक 792.89 रुपये प्रति एकड़ की प्रीमियम धनराशि का भुगतान कर 39644.53 रुपये प्रति एकड़ का फसल बीमा क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी से करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अर्पण कुमार जिला समन्वयक, क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के मोबाइल नंबर-9536241931 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम वर्ष 2025 के लिए जनपद में कृषि विभाग के सभी धान की एचकेआर-47, पंत धान-26, पूसा बासमती-1509, 1637 प्रजातियां, उर्द की पीयू-8, 9, 10, 12 प्रजाति, मूंग की पंत मूंग-9 एवं सोयाबीन की पीएस-1368.26 प्रजातियों विक्रय के लिए उपलब्ध है। साथ ही सभी कृषि निवेश केंद्रों में कृषि रक्षा रसायन एवं सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में विक्रय के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में कृषकों को कृषि यंत्रों से लाभांवित किये जाने के लिए समाम योजना के तहत भारत सरकार से मई माह के अंतिम सप्ताह तक कृषि यंत्रों के लक्ष्य प्राप्त,