Udham Singh Nagar: नानकमत्ता जिला पंचायत ने अवैध रूप से किए गए कब्जे को भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर उप जिलाधिकारी रविंद्र जोयठा और तहसीलदार हिमांशु जोशी की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया।
जिला पंचायत अधिकारी गणेश भट्ट ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हिमांशु जोशी के साथ नानकमत्ता चौराहे पहुंचकर अवैध रूप से बलवीर कुमार सक्सेना द्वारा बनाई गई।
दस दुकानों और चार कमरों पर जेसीबी मशीनों को चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान व्यापारी मौके पर पहुंचे लेकिन इसका किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन बलवीर की पत्नी ध्वस्तीकरण रोकने की मांग करती रही। जिला पंचायत अधिकारी गणेश भट्ट ने बताया कि ध्वस्तीकरण का मलबा हटाकर विभाग भूमि को अपने कब्जे में लेगा। सुरक्षा की दृष्टि से थाने की पुलिस और खटीमा सितारगंज की पुलिस फोर्स और अग्निशमन की एक गाड़ी मौजूद रही।
