Uttarakhand Panchayat Chunav: चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दो बजे तक के लिए स्थगित, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Uttarakhand Panchayat Chunav: चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया दो बजे तक के लिए स्थगित, हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई,

उच्च न्यायालय उत्तराखंड में दायर याचिका शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में 11 जुलाई को पारित आदेश के संबंध में आयोग की ओर से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर आज सोमवार को सुनवाई होनी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उम्मीदवारों की निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित की है। प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट सुनवाई होने से आयोग ने यह फैसला लिया है|

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय उत्तराखंड में दायर याचिका शक्ति सिंह बर्थवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में 11 जुलाई को पारित आदेश के संबंध में आयोग की ओर से प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। इस देखते हुए आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नन आवंटन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित किया है|

आठ बजे से बांटे जाने थे चुनाव चिन्ह
उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलने को लेकर इंतजार कुछ बढ़ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह बांटे जाने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *