जनपद में जल भराव वाले क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान की बिजाई एवं रोपाई की जाएगी।

जनपद उधम सिंह नगर में बीते दिनों जिला अधिकारी ने आदेश जारी कर ग्रीष्मकालीन धान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था, जिस पर अब पुनः जिला अधिकारी द्वारा 4 फरवरी को आदेश जारी करते हुए ग्रीष्मकालीन धान की नर्सरी उगने एवं रोपाई करने की अनुमति देने के विषय में आदेश जारी किया है।
