खटीमा सहकारी समिति संचालक मंडल से इस्तीफा,
खटीमा। सहकारी क्रय-विक्रय समिति लि. खटीमा की प्रबंध समिति सदस्य पूजा पाण्डेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव को भेजे त्यागपत्र में चुनाव प्रक्रिया में भारी धांधली होने का आरोप लगाया है। ग्राम छिनकी निवासी पूजा पाण्डेय, पत्नी राम पाण्डेय ने अपने पत्र में कहा है..
कि वह सहकारी क्रय-विक्रय समिति की निर्वाचित सदस्य हैं, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं से आहत होकर अब प्रबंध समिति का हिस्सा नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर अग्रिम कार्रवाई करने की मांग की है। इस्तीफा पत्र 19 मई 2026 को निर्वाचन अधिकारी/सचिव, सहकारी क्रय-विक्रय समिति लि. खटीमा को सौंपा गया। इस घटनाक्रम के बाद सहकारी समिति के चुनाव और कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
