खटीमा उर्वरक एवं कीटनाशक व्यापारियों की बैठक संपन्न,
रामलखन मौर्य सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए…
खटीमा में बुधवार को उर्वरक एवं कीटनाशक व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों के हितों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, इस दौरान किसान बीज भंडार के मालिक रामलखन मौर्य को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सभी व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष रामलखन मौर्य ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य करेगा, बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, लाइसेंस संबंधी कठिनाइयों और बाजार में प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरन नवीन सिंघल, बृज बिहारी, सुभाष चंद्रा, सुनील प्रजापति, संतोष मौर्या, श्याम बिहारी, कमलाकर सिंह, अवधेश मौर्य, गुरविंदर सिंह, जीतेन्द्र सिंह राणा सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।