खटीमा पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी का भव्य स्वागत

खटीमा पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी का भव्य स्वागत

खटीमा – उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री रणजीत सिंह नामधारी का खटीमा आगमन पर क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खटीमा पहुंचते ही नामधारी ने सर्वप्रथम शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उन्होंने नगर भ्रमण किया, जहां व्यापारियों और किसानों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।  

राजनीति में जाना-माना चेहरा माने जाने वाले रणजीत सिंह नामधारी पूर्व में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जनता के बीच उनकी पहचान जमीनी पकड़ वाले नेता के रूप में है, गौरतलब है कि रणजीत सिंह नामधारी को हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष, दर्जा राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरभजन सिंह खिंडा, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, पंकज सिंह, कुलदीप सिंह कुलतार सिंह नामधारी, साधू सिंह नामधारी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गुरप्रीत सिंह पपिंदर सिंह खिंडा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *