Khatima: थारू जाति प्रमाण पत्र मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, ईसाई बने लोगों पर कार्रवाई और फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग पर एसडीएम ने दिए आदेश…
Khatima: थारू जाति प्रमाण पत्र मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, ईसाई बने लोगों पर कार्रवाई और फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग पर एसडीएम ने दिए आदेश…
उधम सिंह नगर खटीमा: अखिल राणा थारू परिषद खटीमा एवं अन्य संगठनों द्वारा थारू जनजाति समाज से संबंधित एक प्रकरण में शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। उपजिलाधिकारी कार्यालय खटीमा से 13.07.2026 को जारी आदेश के अनुसार अखिल राणा थारू परिषद खटीमा द्वारा आरोप लगाया गया है, कि थारू जनजाति समाज से ईसाई धर्म अपना चुके कुछ लोगों और दान सिंह राणा व उनके परिवार पर कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में मांग की गई है कि ऐसे लोगों का थारू जनजाति का प्रमाण पत्र निरस्त किया जाए, उनके पुत्र को ग्राम प्रधान पद से विमुक्त किया जाए और जनजाति के नाम पर मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद भी जनजाति प्रमाण पत्र का उपयोग कर सुविधाएं लेना थारू समाज को भ्रमित करने जैसा है।
15 दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच/अन्वेषण के लिए एसडीएम तुषार सैनी ने निम्न समिति गठित की है।
1. अध्यक्ष: तहसीलदार, खटीमा 2. सदस्य: सहायक खण्ड विकास अधिकारी 3. सदस्य: सहायक समाज कल्याण अधिकारी
आदेश में कहा गया है कि गठित समिति नियमानुसार जांच कर 15 दिनों के भीतर स्पष्ट जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि आरक्षण और जनजाति प्रमाण पत्र समाज के मूल हकदारों के लिए हैं। यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन के बाद भी प्रमाण पत्र का दुरुपयोग कर रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश की प्रति जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को सूचनार्थ भेजी गई है। साथ ही संबंधित अध्यक्ष/सदस्यों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस जांच से थारू समाज में प्रमाण पत्रों के दुरुपयोग को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिकायतों का समाधान निकलने की उम्मीद है।