हनीट्रेप में फंसाकर हाइवे की भूमि हड़पी,बीस लाख ठगने वाले चार गिरफ्तार

हनीट्रेप में फंसाकर हाइवे की भूमि हड़पी,बीस लाख ठगने वाले चार गिरफ्तार

थारू जनजाति के एक व्यक्ति को घर में सोना गड़ा होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने और हनी ट्रैप के जरिए हाईवे किनारे की बेशकीमती जमीन हड़पने के आरोपों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित उमेश कुमार के बेटे एवं शिकायतकर्ता रणदीप सिंह ने पुलिस से मुलाकात कर मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि बीते रोज खटीमा कोतवाली पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ठगों ने तंत्र-मंत्र और घर में सोना-चांदी गड़ा होने की कहानी सुनाकर उमेश कुमार को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उनसे 20 लाख रुपये की नकदी हड़प ली गई। आरोप यह भी है कि बाद में हनी ट्रैप और फर्जी स्टांप के जरिए हाईवे किनारे स्थित उनकी बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया गया।

रणदीप सिंह ने कहा कि कुछ लोग थारू जनजाति के लोगों की जमीनों पर नजर गड़ाए हुए हैं और तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि सोना-चांदी मिलने या अन्य किसी लालच के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *