राज्य स्तरीय कबड्डी राजीव, रोशन ने जीता रजत पदक

राज्य स्तरीय कबड्डी राजीव, रोशन ने जीता रजत पदक

उत्तराखंड की 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 में शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान, अशोक फार्म के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

7 से 9 अक्टूबर 2026 तक श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी रोशन राजभर, पुत्र बैजनाथ राजभर, और राजीव हलदार, पुत्र रतन हलदार ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन डोबरियाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *