190 नशीले इंजेक्शनों के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

190 नशीले इंजेक्शनों के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 190 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा मजार के पीछे चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पकड़े गए युवक की पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23) निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से लाल रंग के बैग में 95 बुप्रेनॉर्फिन और 95 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। इस संबंध में बनभूलपुरा कोतवाली में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएनटीएफ कुमाऊं के उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और कांस्टेबल इसरार अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *