अग्रवाल महासभा ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
अग्रवाल महासभा खटीमा द्वारा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ मित्तल ने किया।

समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राकेश और गीता सामंत ने निभाई, जबकि मंच संचालन अमन मारवाड़ी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वासुदेव अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि ईश्वर बंसल, राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, श्याम सुंदर गर्ग और संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महासभा अध्यक्ष ललित मित्तल, महामंत्री विपिन गोयल, कोषाध्यक्ष सौमित्र अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुधीर गोयल, संदीप सिंघल, आशीष अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, रचित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, परवीन कंचल और दीपक गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला इकाई से संयोजिका नीलम गोयल, रूपा मित्तल, निकिता गोयल, निधि अग्रवाल, सोनिया सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल और भावना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।