गन्ना समिति चेयरमैन के भाई का निधन, शोक की लहर
उधम सिंह नगर गन्ना समिति खटीमा के चेयरमैन बलविंदर सिंह ढिल्लों के छोटे भाई कुलविंदर सिंह किंदा लगभग उम्र 48 वर्ष का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
वे पुन्नापुर, गांधीनगर, खटीमा के निवासी थे। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। किसान संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।