पांच घंटे में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पांच घंटे में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

धनपुरा में लूट की वारदात का पथरी थाना पुलिस ने पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी नीरज चौहान अपने दोस्त नवलदीप के साथ किसी काम से धनपुरा आए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लक्सर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास से तीन संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से लूटे गए आभूषण और मोबाइल बरामद हुए, जिनकी पीड़ितों ने शिनाख्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, रितिक और विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने की अंगूठियां, चांदी की चेन, कड़ा, लॉकेट, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *