मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रवेश प्रक्रिया तेज, 30 छात्रों ने कराई रिपोर्टिंग

मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रवेश प्रक्रिया तेज, 30 छात्रों ने कराई रिपोर्टिंग

सीमांत जिले के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। स्टेट कोटे में अब तक 30 छात्र रिपोर्टिंग कर चुके हैं, जबकि ऑल इंडिया कोटे की सात में से तीन सीटों पर प्रवेश हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि तृतीय चरण की काउंसलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑल इंडिया कोटे के तहत सात सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से तीन छात्रों ने जॉइन कर लिया है। वहीं स्टेट कोटे की 43 सीटों के सापेक्ष 30 छात्रों ने रिपोर्टिंग की है।

प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार संचालित हो रही है। छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी। एमबीबीएस पाठ्यक्रम का संचालन पिथौरागढ़ सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में क्षेत्र को प्रशिक्षित चिकित्सक मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *