भाजपा पर सपा जिलाध्यक्ष का निशाना, खानपान को लेकर उठाए सवाल

भाजपा पर सपा जिलाध्यक्ष का निशाना, खानपान को लेकर उठाए सवाल

रिपोटर – अरविंद सिंह

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए खानपान को लेकर हो रही बयानबाजी पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार सुबह उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल के नेता को लेकर टिप्पणी की। धर्मेश गंगवार ने सावन के महीने में मुर्गा और बकरा खाने के आरोपों का जिक्र करते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने दलित समाज के खानपान पर पाबंदी लगाने की सोच को लेकर भी सवाल उठाए।

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन एवं स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।सपा जिलाध्यक्ष की टिप्पणी को भाजपा की नीतियों पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने खानपान की स्वतंत्रता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति अलग-अलग नजरिए को लेकर अपनी बात रखी। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

Pilibhit: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे; दो वर्षीय मासूम की मौत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *