नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का संदेश, ग्रामीणों ने सराहा अभियान

नुक्कड़ नाटक से जन-जन तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का संदेश, ग्रामीणों ने सराहा अभियान

उधम सिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के तत्वावधान में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत परिवर्तन सेवा समिति, पचौरिया के कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। समिति के दलनायक सुंदर बहादुर ने बताया कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, निदेशालय देहरादून द्वारा समिति को कार्यक्रम आवंटित किए गए हैं। अभियान के तहत खटीमा क्षेत्र के बिचपुरी, हल्दी, जमौर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई गांवों में कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं, जबकि अन्य में अभियान जारी है।

कलाकार गीत-संगीत और अभिनय के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एकल महिला स्वरोजगार योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, अटल खाद्यान्न योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन स्वरोजगार योजना, जल जीवन मिशन और दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दे रहे हैं। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है। कार्यक्रमों में ग्राम विकास अधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकारी योजनाओं को समझना आसान होता है। उन्होंने ऐसे आयोजन समय-समय पर कराने की मांग की, ताकि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। अभियान में दलनायक सुंदर बहादुर के साथ वेद प्रकाश, शंकर बहादुर, सरिता, निशा, करीना, सचिन, आस्था राणा, विनोद कुमार, निकिता और तनुष्का सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *