धामी सरकार की किसानों को बड़ी राहत, चम्पावत के 281 किसानों के खातों में पहुंचे 9.10 लाख, पूर्णागिरि में 50.402 हेक्टेयर फसल क्षति पर डीबीटी से भुगतान

धामी सरकार की किसानों को बड़ी राहत, चम्पावत के 281 किसानों के खातों में पहुंचे 9.10 लाख, पूर्णागिरि में 50.402 हेक्टेयर फसल क्षति पर डीबीटी से भुगतान

प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को धामी सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र के 281 आपदा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 9 लाख 10 हजार 913 रुपये की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत यह सहायता दी गई है। प्रशासन के अनुसार तहसील क्षेत्र में कुल 50.402 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खाद्यान्न फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके एवज में नियमानुसार राहत राशि वितरित की गई है।

उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पात्र किसानों को सहायता राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है, ताकि समय पर आर्थिक मदद मिल सके और फसल नुकसान से उत्पन्न कठिनाइयों को कम किया जा सके। आपदा प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना और कृषि गतिविधियों को दोबारा सुचारु करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *